छत्तीसगढ़बलरामपुर

पुलिस ने सुलझाए अंधे कत्ल की गुत्थी,,,दो आरोपी हिरासत में…

राजपुर। दिनांक 30.06.2022 के दरमियानी रात थाना राजपुर के ग्राम लडुवा हाई स्कुल प्रागंण में एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 34-35 वर्ष है का शव पड़ा हुआ मिला है। सूचना पर थाना राजपुर में मर्ग कमांक 72 / 2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।जिसके बाद वरिष्ट अधिकारीयो द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए ततपरता से कार्यवाही करने का निर्देश देने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी एवं थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह द्वारा मौकाए वारदात जाकर घटना स्थल का सुक्षमता से अवलोकन करते हुए आस पड़ोस के लोगों से पुछ किया गया एवं लगातार चार दिनों तक कई संदेहियों से पुछताछ करने पर प्रकरण में खुलासा हुआ कि मृतक अजय नगेशिया पिता चेररा नगेशिया उम्र 28 वर्ष साकिन पोड़ी खुर्द थाना शंकरगढ़ को आरोपीगण आशिष एक्का पिता श्री निर्मल एक्का उम्र 25 वर्ष एवं विवेक एक्का पिता निर्मल एक्का उम्र 21 वर्ष दोनों ग्राम लडुवा (खुटीपारा ) थाना राजपुर द्वारा दिनांक 30.06.2022 की रात्रि करीब 11.30 बजे मृतक अजय नगेशिया द्वारा आरोपीगणों की माँ को छेड़छाड़ कर वाद विवाद कर बहस किया जिससे आकोशित होकर उक्त आरोपीगणो द्वारा डण्डा और पत्थर से मृतक अजय को मारपीट कर उसके सिर चेहरा खोपड़ी में प्राण घातक वार कर मार डाला और मृतक की लाश को घटना स्थल पर छोड़कर भाग गये। दोनों आरोपीयों द्वारा पुछताछ में पुलिस को काफी गुमराह किया गया। परन्तु राजपुर पुलिस द्वारा सख्ती से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार को पेश किये। पुलिस द्वारा उक्त हथियार को जप्त कर दोनो आरोपीयो को दिनांक 05.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाने में एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह, सउनि नीलमणी कुजूर, एवं थाना राजपुर पुलिस स्टाप का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button