छत्तीसगढ़बलरामपुर

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में की औचक निरीक्षण,,,बच्चों के साथ बैठकर किया माध्यान्ह भोजन…

राजपुर। शिक्षा विभाग के द्वारा शालाओं का सघन निरक्षण अभियान के अंतर्गत एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सरगुजा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी बलरामुर के एल महिलांगे के द्वारा राजपुर विकासखण्ड के शा उ मा विद्यालय गोपालपुर, बरियों के साथ साथ प्राथमिक और माध्यमिक शाला बघिमा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर में 2 शिक्षक व एक भृत्य अनुपस्थित पाए गए।

जांच में दौरान शैक्षणिक स्तर को लेकर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गय।शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ साथ शिक्षकों के अध्यापन कार्य का भी अवलोकन किया गया। उनके द्वारा शाला परिसर की साफ सफाई, शौचालय,पेयजल की स्थिति की जानकारी भी ली गई एवं आवश्यक निर्देश भी दिया गय। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और माध्यमिक शाला बघिमा के विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जानने के लिए भोजन भी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button