कोरियाछत्तीसगढ़

जनसंपर्क विभाग की संभागीय पत्रकार अधिमान्यता समिति में “प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया” के सदस्यों को मिली जगह, संगठन के संरक्षक सतीश गुप्ता और वरिष्ठ सदस्य उत्तम कश्यप शामिल…

कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के राज्य और संभागीय स्तर पर अधिमान्यता पत्रकार समिति का गठन कर राजपत्र में इसका प्रकाशन किया है, गठित संभागीय अधिमान्यता पत्रकार समिति जिला स्तरीय अधिमान्यता पत्रकार की सूची का अवलोकन कर चयन के लिए अनुशंसा करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी सरगुजा संभाग स्तरीय अधिमान्यता पत्रकार समिति में 9 पत्रकारो को शामिल किया गया है.

जिसमे “प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया” के दो सदस्यों स्थान दिया गया है। इसमें बैकुंठपुर से नवभारत के ब्यूरो चीफ़ उत्तम कश्यप और मनेन्द्रगढ़ से IBC 24 के ब्यूरो चीफ़ सतीश गुप्ता शामिल है।आपको बता दे कि कोरिया जिले में “प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया” पत्रकारों का एक मात्र संगठन जो निर्वाचन परिक्रिया से संगठन संचालित है। दोनो वरिष्ठ पत्रकारों के समिति में शामिल होने पर संगठन के सदस्यों सहित अन्य पत्रकार साथियो के साथ शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button