बलरामपुररामानुजगंज

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर।

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवाडीह के पास आज सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की पैर में गंभीर चोटें आई हैं वहीं युवक का एक पर टूट कर अलग हो गया है घायल युवक का नाम आफताब आलम है. घायल युवक को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. तेज रफ्तार कार का वाहन क्रमांक CG 30 9699 है. घायल युवक को जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजू गुप्ता की मदद से रामानुजगंज अस्पताल में लाया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button