Uncategorizedअम्बिकापुरगरियाबंदछत्तीसगढ़बलरामपुरबिलासपुररायपुर

अंबिकापुर: पुलिसकर्मी के घर से AK-47 और 90 राउंड कारतूस चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर चोरी की घटना सामने आई है। बलरामपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ के गनमैन, आरक्षक आशीष तिर्की, के घर से अज्ञात चोरों ने उनकी सर्विस एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस चुरा लिए हैं। इसके अलावा, चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर भी हाथ साफ किया है.

घटना के समय, आशीष तिर्की किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर थे और उन्होंने अपनी सर्विस राइफल थाने में जमा करने के बजाय घर पर ही रखी थी। 2 अप्रैल की दोपहर जब वे अपने परिवार के साथ घर लौटे, तो दरवाजा खुला पाया और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत गांधीनगर थाना में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, पुलिसकर्मियों को छुट्टी के दौरान अपनी सर्विस हथियार नजदीकी थाने में जमा करने होते हैं। इस मामले में, आशीष तिर्की द्वारा इस नियम का पालन नहीं किया गया, जिससे यह गंभीर सुरक्षा चूक हुई।

सूत्रों से पता चला हे की आरक्षक आशीष तिर्की छुटी पर था

Related Articles

Back to top button