किडनी की बीमारी से जूझ रहे अरुण ठाकुर ,परिवार ने मांगी मदद

किडनी की बीमारी से जूझ रहे अरुण ठाकुर, डायलिसिस के लिए मदद की दरकार
बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 निवासी अरुण ठाकुर पिछले तीन वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी की वजह से वे अब पूरी तरह काम करने में असमर्थ हो चुके हैं। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य अरुण की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है।
अरुण ठाकुर पहले इलेक्ट्रिशियन के रूप में चंडीगढ़, विशाखापट्टनम और हैदराबाद जैसे शहरों में काम करते थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और जांच के बाद पता चला कि वे किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इलाज के लिए उन्होंने कई जगह प्रयास किए, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई। अब डॉक्टरों ने उन्हें नियमित डायलिसिस की सलाह दी है।
बीते तीन वर्षों में इलाज पर काफी खर्च हो चुका है, लेकिन अब इलाज जारी रखना परिवार के लिए संभव नहीं रह गया है। घर में पत्नी गृहणी हैं और दो छोटे बच्चे हैं। रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।
परिवार ने आमजन से आर्थिक मदद की अपील की है।
जो भी व्यक्ति सहायता करना चाहता है, वह PhonePe नंबर 9009545119 पर आर्थिक सहयोग भेज सकता है। स्वजनों का कहना है कि “आपकी थोड़ी-सी मदद अरुण की ज़िंदगी बचा सकती है।”



