
राजपुर। बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम को उनके क्षेत्र में अच्छी पकड़ व कार्यशैली को देखते हुए शीर्ष नेताओं ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है छत्तीसगढ़ प्रदेश में उन्हें महिला कांग्रेस में महासचिव का पद दिया गया है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम हाल ही में बलरामपुर जिले का दौरा की थी जिसमे श्रीमती प्रभात बेला मरकाम जिला पंचायत सदस्य बलरामपुर के नेतृत्व में बरियों में आदिवासी प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती फुलो देवी नेताम उपस्थित हुई थी।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम के द्वारा एक अच्छी प्रतियोगिता कराने तथा बलरामपुर जिला में आम जनों के साथ पकड़ मजबुत होने के कारण आल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री नीता डिसुजा के अनुमोदन उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस के श्रीमती फुलोदेवी नेताम द्वारा श्रीमती प्रभात बेला मरकाम को महासचिव बनाया गया हैं।श्रीमती प्रभात बेला मरकाम के महासचिव बनाने पर क्षेत्र के आमजन व कांग्रेसी कार्यकर्ता में काफी खुशी व हर्ष का माहौल है।




