Uncategorized

भाजपा के सदस्यता अभियान की विधिवत की गई शुभारंभ डेढ़ लाख सदस्य बनाने का रखा गया लक्ष्य

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

आज जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सामरी विधायक उदेश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल समेत जिले के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने घोषणा की कि जिले में डेढ़ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


सदस्यता अभियान के इस चरण में आदिवासी नेता नंदकुमार साय की भाजपा में वापसी ने विशेष ध्यान खींचा है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां से बाहर जाकर कोई नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि नंदकुमार साय लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं, और उनके पुनः आने से पार्टी को निश्चित रूप से लाभ होगा।

गौरतलब है कि भाजपा का सदस्यता अभियान इन दिनों पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चल रहा है। मुख्यमंत्री, मंत्री, और विधायक भी इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच, 2023 में भाजपा से अलग हुए आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भी पार्टी की सदस्यता ले ली है। उनकी वापसी पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

                         शकुंतला पोर्ते

विधायक शकुंतला पोर्ते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा। नंदकुमार साय की वापसी पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका लौटना भाजपा के लिए फायदेमंद होगा।

हालांकि, 78 वर्षीय नंदकुमार साय की घर वापसी से भाजपा को कितना लाभ होगा, यह देखने वाली बात होगी। पार्टी के नेता उनके वापस आने से खुश तो नजर आ रहे हैं, लेकिन संघ की विचारधारा पर चलने वाली इस पार्टी में उनकी भूमिका कितनी प्रभावी होगी, यह समय बताएगा।

Related Articles

Back to top button