छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

भाजपा का धुआं-धार प्रचार जारी,आज मनेन्द्रगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का रोड-शो, व्यापारियों से भी करेंगे चर्चा…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। कोरबा लोकसभा में वोटिंग के अब महज कुछ ही दिनों बाकि हैं. इसको लेकर भाजपा का धुंआधार प्रचार जारी है. लगातार बड़े नेताओं का क्षेत्र में सभा हो रही है. भाजपा नेता अपने सभाओं के माध्यम से भाजपा प्रत्यशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रोड शो कार्यक्रम आयोजित है। वहीँ देर शाम चेंबर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों,सदस्यों के अलावा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ एक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में जीएसटी सम्बंधित व्यापारियों के सवाल का जवाब प्रदेश के वित्त मंत्री देंगे। इस तरह भाजपा सभी वर्गों को साधने में कोई कोई नहीं छोड़ना चाहती है।

Related Articles

Back to top button