क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुर

Breaking News :- आरईएस विभाग के अधिकारियों पर गामीणों ने किया हमला,,,जान बचाकर भागे अधिकारी…

राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत करंजी में आज आरईएस विभाग के टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, एसडीओ धर्मेंद्र गुप्ता के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है और वह मौके से जान बचाकर भागे हैं।


      दरअसल ग्राम पंचायत करंजी में एक पुलिया का निर्माण किया गया था और अखबारों में छपी खबर के अनुसार आरईएस विभाग पर यह आरोप लगा था कि अधूरा पुलिया को पूर्ण बताकर उसका मूल्यांकन कर दिया गया है। इसी खबर की जांच करने के लिए आज जिले से आरईएस विभाग के जितेंद्र कुमार और उनकी पूरी टीम गांव में पहुंची हुई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया और एसडीओ धर्मेंद्र गुप्ता के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है उनके चेहरे सिर में चोट लगी हैं और वह किसी तरह अपना जान बचाकर भागकर राजपुर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर राजपुर पुलिस की टीम इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ के नेतृत्व में रवाना हुई है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button