
एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार ने दीपावली के अवसर पर खुदरा सहित अन्य व्यापारियों को 10 रुपये के करेंसी नोट वितरित किए। यह पहल व्यापारियों की सुविधा के लिए की गई है। कैट जिलाध्यक्ष ने बताया कि दीपावली त्योहार के दौरान पूजा में दक्षिणा के लिए और फुटकर व्यापार में छोटे नोटों की आवश्यकता होती है। इस आवश्यकता को पूरा करने और व्यापारियों की सहूलियत के लिए यह छोटी पहल की गई है।उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में स्थानीय बैंकों से संपर्क कर बड़े स्तर पर व्यापारियों को उनकी आवश्यकतानुसार नोटों का वितरण किया जाएगा।





