कुसमीकोरियाछत्तीसगढ़बलरामपुरबिलासपुररामानुजगंजरायपुर

प्रदेश में महिला संबंधित बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


बलरामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में महिलाओं से संबंधित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, और इसी मुद्दे को लेकर आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर मौन व्रत धारण करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।

महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों


महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। इस मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा, “हम लोग सरकार के खिलाफ महिला सुरक्षा को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बने हुए आठ महीने हो गए हैं, लेकिन महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। चाहे सरगुजा हो, बस्तर हो, या बलरामपुर, किसी भी क्षेत्र को लीजिए, महिलाएं असुरक्षित हैं। तीन हजार से अधिक महिलाओं से संबंधित मामले सामने आए हैं, जिनमें छह सौ से अधिक दुष्कर्म और गैंगरेप के मामले शामिल हैं। यह सुनने में भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए, सरकार के खिलाफ हम धरने पर बैठे हैं। सरकार अपने वादों को पूरा करे; हमारी गलतफहमी का फायदा उठाकर भाजपा ने सरकार बना ली है।”

Related Articles

Back to top button