
रायपुर। सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर हमला बोला है, राजीव भवन जगदलपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में पीसीसी चीफ ने साय सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है, दीपक बैज ने सूरजपुर घटना की न्यायिक जांच की मांग भी की है. साथ ही उन्होंने साय सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को चुल्लू भर पानी में मर जाने तक की बात कह दी , इसके साथ ही दीपक बैज ने सीएम साय से गृह मंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करने की भी मांग करते हुवे कहा कि अब प्रदेश की जनता को सरकार से भरोसा उठ चुका है. इसलिए आरोपियों के घर फूंके जा रहे हैं ताकि अपराधियो में ख़ौफ़ बना रहे।




