छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, “दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीता…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS
“दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” की प्रस्तुति

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में मनेन्द्रगढ़ में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीतो पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें “दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से सबका दिल लिया. स्कुल के थीम के मुताबिक बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी. जिसे देखने आये लोगों ने काफी सराहा। किस तरह आजादी के दीवानों ने हँसते-हँसते फांसी के फंदे पर चढ़ गये महज कुछ मिनट में दर्शाया गया. साथ ही देश भक्ति गीतों पर स्कुल के बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी। हलाकि निर्णायक मंडल के लोगों के अनुसार किसी और स्कुल के प्रतिभागियों की प्रस्तुति अच्छी लगी. जिसके कारण “दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” पुरस्कार जीतने से वंचित रही। मगर दर्शकों ने “दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” को वाहवाही की। वहीँ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम में एक अन्य प्रतिभागी दूसरे स्कूल के नन्हे सिपाही बने रियांश खरे को अपने पास बुलाकर हाथ मिलाया तथा शाबाशी दी। जिले के विद्यार्थियों ने की प्रस्तुति देकर न सिर्फ वाहवाही पायी अपितु दर्शकों के भीतर रोमांच भी भर दिया।

Related Articles

Back to top button