कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपापुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

ऑनलाइन नामांतरण में विलंब, चांदो तहसील के पटवारी पर गिरी गाज

पदीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित
बलरामपुर, 24 अक्टूबर 2025।विकासखंड कुसमी के तहसील चांदो में पदस्थ पटवारी शैलेष कुमार मिंज को अपने पदीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीओ) कुसमी करुण डहरिया ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, पटवारी मिंज द्वारा ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब किया जा रहा था। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1)(दो), 3-क(ख) एवं 3-क(ग) का उल्लंघन पाया गया। मामले की जांच में लापरवाही प्रमाणित होने पर एसडीओ राजस्व कुसमी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।



निलंबन आदेश के तहत पटवारी मिंज का मुख्यालय निर्वाचन शाखा, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button