छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम बलरामपुर

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव बलरामपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष अपने पूर्व साथी गोपाल प्रसाद गुप्ता के मृत्यु उपरांत उनके परिवारजनों से मुलाकात कर छायाचित्र में पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात मीडिया से बात करते हुए टिकट के सवाल पर कहा कि सर्वे के आधार पर ही टिकट वितरण किया गया है. हाईकमान करता है सभी को हाईकमान का निर्णय स्वीकार करना चाहिए. बृहस्पति के निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर सवाल पर कहा कि



दुसरी लिस्ट के बारे में किया कहा डिप्टी सी एम

चुनाव के संदर्भ की तैयारी दो दिनों की नहीं हो सकती. एक चुनाव बीतता है तो दुसरे चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है दुसरे चुनाव की तैयारी यह सतत प्रक्रिया बनी रहती है ऐसा नहीं होता कि चुनाव आ गया तो नया काम चालू होना है इसी सिलसिले को बरकरार रखते हुए अंतिम समय प्रबंधन का है. प्रबंधन के लिए सभी साथ में बैठकर ईकाइयों की पोलिंग बूथ में लगेंगे.


टिकट को लेकर कहा कि सर्वे के आधार पर ही टिकट वितरण किया गया है. अनेकों एजेंसियां के जरिए सर्वे करवाया गया

कांग्रेस से जुड़ने की जिनकी भावना है. तो उनको कांग्रेस हाईकमान के निर्णय को स्वीकार करना चाहिए कांग्रेस परिवार के दायरे में बने रहना चाहिए. व्यक्तिगत बातें अलग होती हैं कि मैं तो मैं की बात हो गई. फिर वो पार्टी की बात नहीं रह जाती है. चर्चाएं कई प्रकार की होती है. अपवाद भले हो लेकिन इस बार की प्रक्रिया में मैंने देखा कि जो निर्णय हुए हैं ये व्यक्तिगत किसी की राय से बहुत कम. अमुमन सर्वे कराए गए हैं सघन सर्वे कराए गए हैं अनेकों एजेंसियां के माध्यम से सर्वे कराए गए हैं. सर्वे में जो बातें सामने आई है उसके आधार पर निर्णय हुए हैं. पूरे 90 विधानसभा में यही स्थिति है.

अगले मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, हाईकमान जिसको सीएम बनाता है वो सीएम रहेंगे. भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं. ज्वाइंट लीडरशीप में हम चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें अगुवाई भूपेश बघेल कर रहे हैं. स्वाभाविक है कि जीतेंगे तो मुख्यमंत्री के लिए प्रथम स्थान पर भूपेश बघेल रहेंगे और निर्णय हाईकमान का रहता है. हम उसका पालन करेंगे. बृहस्पति सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर किए गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पब्लिक बताएगा और चुनाव परिणाम बताएगा.

Related Articles

Back to top button