अम्बिकापुरछत्तीसगढ़जांजगीर चांपादिल्लीबलरामपुरभाजपाभारतमुंबईरामचंद्रपुररामानुजगंजरायपुररायपुर

राजपुर के ग्राम खोखनिया में विकास कार्य ठप, सरपंच-सचिव पर अनियमितता के गंभीर आरोप

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS



**बलरामपुर, राजपुर:** ग्राम खोखनिया के ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार का वास्तविक विकास नहीं हो रहा है, और विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, **सरपंच और सचिव की मिलीभगत** से बिना काम किए ही सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। गांव में कुर्सी, नाली, हैंड पंप खनन और सड़क मुरमीकरण जैसे कार्यों के लिए आवंटित राशि का दुरुपयोग किया गया है।

      **गांव में बदल चुके हैं दो सचिव
ग्राम पंचायत खोखनिया में अब तक दो सचिव बदले जा चुके हैं, लेकिन विकास कार्यों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नए सचिव आने के बावजूद भी किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है।

       **शिकायत और जांच की मांग:** 
ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) से की है। उन्होंने मांग की है कि सरपंच और सचिव की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Back to top button