छत्तीसगढ़बलरामपुर

जल संसाधन विभाग में तानाशाही रवैया, नव पदस्थ EE को पूर्व EE नहीं सौंप रहे प्रभार, दर-दर भटक नये EE

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले का जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 हमेशा से सुर्खियों में रहा है. रामानुजगंज जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 के प्रभारी  एन. एस. सिंह EE अंबिकापुर और बलरामपुर जिले के रामानुजगंज संभाग 2 को भी देखते थे वही अपने कार्यकाल के दौरान संभाग क्रमांक 2 में कभी भी नहीं पाए गए वहीं सिर्फ टी एल बैठक में सिर्फ अपनी खाना पूर्ति करने के लिए पहुंचते थे। मिडिया ने उन से ऑफिस नही आने के विषय पर कई बार सवाल करने पर उनका जवाब था कि मैं अंबिकापुर में ही रहूंगा क्योंकि मेरा प्रमोशन हो गया है.

चार्ज लेने के लिए दर-दर भटक रहे नव पदस्थ EE

इस से  बड़े पद पर प्रमोशन होने के बाद मैं यहां का भार कैसे रख सकता हूं। तो छत्तीसगढ़ शासन ने अपने पत्र क्रमांक. 3317018/छ.ग. / 2023/6255 में लवकेश प्रसाद मिश्रा EE की पद स्थापना की है। लेकिन चार्ज लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं वहीं 1 महीने से भी ऊपर हो जाने के बावजूद भी दोनों जगह का प्रभार देखने वाले एन.  एस. सिंह EE अभी तक उन्हें प्रभार नहीं दिया है वहीं कई बार लवकेश प्रसाद मिश्रा EE के रिक्वेस्ट करने के बावजूद भी उन्हें प्रभार देने का जहमत नहीं उठा रहे ऐसे में जल संसाधन संभाग क्रमांक दो का काम काज कैसे चलेगा क्योंकि वह कभी ऑफिस आएंगे नहीं और प्रभार देंगे नहीं तो क्षेत्र में रहने वाले किसानों के हित के कार्य बाधित होते रहेंगे

किसानों के साथ छलावा और धोखा

ऐसे में संभाग क्रमांक 2 के क्षेत्र में रहने वाले किसानों के साथ में एक छलावा एक धोखा है इस मामले में पदास्थ स्थापना  लवकेश प्रसाद मिश्रा EE से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि हमने कई बार एन.एस. सिंह से बात की है लेकिन वह प्रभार देना नहीं चाहते हैं.

जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 के ऑफिस में किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं होने की वजह से ऑफिस के अंदर एवं बाहर कुत्तों का जमवाड़ा लगा हुआ रहता है

आपको बताते चलें कि जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 रामानुजगंज के तत्कालीन EE को भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड किया गया है एवं आपराधिक मामला प्रतिबद्ध करने की अनुशंसा की है.

Related Articles

Back to top button