छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पहले दिन दो गुटों में विवाद, दूसरे दिन मार-पीट, तीसरे दिन मर्डर, कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में रविवार की रात मयूर जसूजा नामक उन्नीस वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई . खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया. घटना करीब ग्यारह बजे हुई , युवक पर धारदार हथियार से सीने में वार किया गया जिसके बाद अस्पताल पहुँचते ही उसकी मौत हो गई । घटना के समय मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ बिजली ऑफिस के पास बैठा हुआ था उसी दौरान एक दर्जन युवकों ने पहुचकर मारपीट करते हुए घटना को अंजाम दिया । बताया जाता है कि दो दिन पहले युवकों में आपसी विवाद हुआ था उसके अगले दिन शनिवार को आपस मे मारपीट भी हुई जिसकी शिकायत भी दोनो पक्ष की ओर से कोतवाली में की गई थी ।  तीसरे दिन यह घटना हो गई जिसमे मयूर जसूजा नामक युवक की मौत हो गई । मृतक के साथ मौके पर मौजूद शुभम तिवारी नामक युवक ने बीच बचाव का प्रयास भी किया तब उसके साथ भी मारपीट हुई । शुभम ही गम्भीर रूप से घायल मयूर को अस्पताल लेकर आया लेकिन अस्पताल पहुँचने के दौरान ही मौत हो गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है. जिनसे पूछताछ जारी है. कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button