छत्तीसगढ़दिल्लीदेशबलरामपुरबिलासपुरभारतराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुरशिक्षा

जिला शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण में पाई अनियमितताएं, शिक्षकों और कर्मचारियों पर कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर की सख्त कार्रवाई

बलरामपुर,जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. मिश्रा ने शंकरगढ़ विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में प्राथमिक शाला बगीचापारा, प्राथमिक शाला आसनपानी और प्राथमिक शाला तावरपानी में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इनमें मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पंजी और कार्यालयीन पंजियों का सही तरीके से संधारण न होना प्रमुख था।

इन कमियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित स्कूलों के प्रधान पाठकों – श्री बैजनाथ यादव, श्री काली यादव और श्री चंद्रप्रकाश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का संतोषजनक उत्तर न मिलने पर तीनों प्रधान पाठकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी रूप से रोक दी गई।

       अनुपस्थित शिक्षकों पर भी गिरी गाज

निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों और आश्रमों में शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन कर्मचारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी वेतन कटौती का आदेश जारी किया।

माध्यमिक शाला जामपानी के शिक्षक श्री अजहरुद्दीन अंसारी: दो दिन का वेतन रोका गया।

प्राथमिक शाला आसनपानी के सहायक शिक्षक श्री बिजेंद्र राम: दो दिन का वेतन रोका गया।

प्राथमिक शाला बगीचापारा के सहायक शिक्षक श्री शंकर प्रसाद: 13 दिन का वेतन रोका गया।

सलंगन प्राथमिक शाला धसका के सहायक शिक्षक श्री बिरसज मिंज: एक दिन का वेतन रोका गया।

बालक आश्रम जामपानी के भृत्य श्री जयप्रकाश और श्री धुपन राम: एक-एक दिन का वेतन रोका गया।


भविष्य में भी जारी रहेगा सख्त निरीक्षण अभियान

जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और छात्रों के हित में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी होते रहेंगे, और अनियमितता पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और लगन से निभाने की अपील की। श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम करना होगा ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

Related Articles

Back to top button