डॉ. जयराम साहू बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सूरजपुर जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

डॉ. जयराम साहू बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सूरजपुर जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल
सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी कार्यकर्ता डॉ. जयराम साहू को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

डॉ. जयराम साहू की नियुक्ति से जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई है।
इस अवसर पर डॉ. जयराम साहू ने अपनी नियुक्ति का श्रेय जिले के वरिष्ठ नेतृत्व और समस्त कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में चिकित्सा क्षेत्र में तन, मन और धन से कार्य करते हुए जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गरिमा को बनाए रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।


