कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डडौरा-कोचलीतातापानीदिल्लीदुर्गदेशन्यायालयप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवाड्रफनगरवाड्राफनगरसरगुजासामरीसुरजपुर

पुरानी रंजिश में आर.टी.ओ. बेरियर धनवार में सरकारी कर्मचारियों पर हमला, बसंतपुर पुलिस ने पाँच आरोपियों को भेजा जेल

आर.टी.ओ. बेरियर धनवार में सरकारी कर्मचारियों पर हमला — बसंतपुर पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलरामपुर। बसंतपुर थाना क्षेत्र के आर.टी.ओ. बेरियर धनवार में ड्यूटी कर रहे परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कुछ युवकों द्वारा की गई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में बसंतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि घटना 4 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 10 बजकर 10 मिनट की है। उस समय परिवहन उप निरीक्षक भूषण ध्रुव अपने हमराह अधिकारी सिद्धार्थ पटेल और प्र.आर. कौशल साहू के साथ आर.टी.ओ. बेरियर धनवार में नियमित ड्यूटी पर तैनात थे।

इसी दौरान आरोपी चंदन यादव, कैलाश यादव, उपेन्द्र यादव, घदन यादव और उनके साथ आए पाँच अज्ञात व्यक्ति बेरियर पर पहुंचे। बताया गया कि इन आरोपियों ने पूर्व में हुए विवाद के चलते बेरियर पर तैनात अधिकारियों से गाली-गलौज की और आर.टी.ओ. कार्यालय में घुसकर परिवहन उप निरीक्षक भूषण ध्रुव और ड्राइवर ओमप्रकाश राजवाड़े के साथ मारपीट की।

पूर्व विवाद बना कारण

जांच में यह बात सामने आई कि 1 जनवरी 2025 को आरोपी चंदन यादव द्वारा एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में चलाते हुए बेरिकेट पर चढ़ा दिया गया था, जिससे आर.टी.ओ. कर्मचारियों के साथ विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर बेरियर में हमला किया।

हमले के दौरान आरोपियों ने परिवहन निरीक्षक महेन्द्र सिंह कुलदीप के कक्ष में भी घुसकर सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई और कर्मचारियों को धमकाया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 121, 132, 221, 191(2), 290, 331(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 5 अक्टूबर को चार आरोपियों —

कैलाश यादव पिता जीतेन्द्र प्रसाद यादव (42 वर्ष), निवासी बसंतपुर

उपेन्द्र उर्फ गोलू यादव पिता सहदेव यादव (25 वर्ष), निवासी प्रेमनगर

रंजन रवि पिता सितलाल रवि राम (32 वर्ष), निवासी बसंतपुर
— एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मुख्य आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मामले में फरार चल रहा आरोपी अर्जुन यादव पिता शिवकुमार यादव (20 वर्ष), निवासी जमई, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर को भी पुलिस ने 6 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है।

टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस पूरे प्रकरण में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई पूरी की।
कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सोनी, उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी, सहायक उप निरीक्षक धनसिंह सांडिल्य, प्र.आर. पंकज पोर्ट, आरक्षक विवेक कुमार और आरक्षक अनिल पंडवार की विशेष भूमिका रही।

थाना प्रभारी बोले

थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने कहा कि “शासकीय कर्मचारियों पर हमला कानूनन गंभीर अपराध है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्य में बाधा डालने की हिम्मत न करे।”

Related Articles

Back to top button