छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में डी. डब्लू. पी. एस. क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, वूमन ऑफ़ द मैच कविता अग्रवाल व मैन ऑफ द मैच विकास मिश्रा रहे…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेंद्रगढ़। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित डी. डब्लू. पी. एस. क्रिकेट लीग श्रृंखला के फाइनल मैच का सफल आयोजन विद्यालाय छात्र- छात्राओं के माता पिता एवं शिक्षकों की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम वीमंस टीम मैदान पर उतरी जिसमें टीम A ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का निर्णय लिया तथा टीम B ने बल्लेबाजी किया । वीमंस टीम A का स्कोर 45 रहा जिसे टीम B पूर्ण नहीं कर पाई और इस तरह टीम A विजेता रही। तदोपरांत मैन्स टीम मैदान पर उतरी जिसमें पुनः टीम A टॉस जीती और फील्डिंग किया । मैन्स टीम का स्कोर 77 रहा। जिसमें ग्रुप A 24 रनों से पराजित हुई । वूमन ऑफ़ द मैच विद्यालय के छात्र श्यामक अग्रवाल की माँ कविता अग्रवाल तथा मैन ऑफ द मैच भी विद्यालय के छात्र व्योम मिश्रा के पिता विकास मिश्रा रहे। मैन ऑफ द मैच तथा विजेता टीम को पूर्व न्यायाधीश व विद्यालय के निदेशक व्यंकटेश सिंह, प्राचार्य डॉ० बसन्त कुमार तिवारी, ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किये गए। सभी चार टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ बहुत ही रोमांचक प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button