छत्तीसगढ़बलरामपुर

आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी चटाई पर सिस्टम, आखिरकार जिम्मेदार कौन,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर।। जिले के ग्राम पंचायत कौडू के आश्रित ग्राम माकड़ में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने विकास के दावों की पोल खोल दी है। यहां पिछले 7 दिनों से बीमार एक मरीज को उसके परिजन चटाई में लादकर छाती भर पानी से उफ़न रहे दो नदियों को पार कर एंबुलेंस तक पहुंचाया। ग्रामीण की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे तत्काल सीएचसी राजपुर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।


जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ग्राम पंचायत कौडू इसी का आश्रित ग्राम है माकड़ जहां पहाड़ी कोरवा जनजाति के सैकड़ों लोग निवास करते हैं एंबुलेंस के अंदर जो मरीज है उसकी तबीयत पिछले लगभग 7 दिनों से काफी खराब है लेकिन नदी में पानी काफी ज्यादा होने कारण परिजन उसे अस्पताल तक नहीं ला पा रहे थे 3 दिनों की लगातार बारिश से नदी में पानी का स्तर ज्यादा बढ़ गया था आज मरीज की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे चटाई में लादकर दो नदियों को पार करते हुए एंबुलेंस तक पहुंचाया। मरीज के परिजनों ने बताया कि नेता तथा अधिकारी गांव तक जरूर आते हैं और सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं।
नदी के इस पार एंबुलेंस चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने लगभग डेढ़ घंटे तक मरीज का इंतजार किया मरीज के परिजन लगभग 3 किलोमीटर का सफर तय करके इनके पास पहुंचे एंबुलेंस के टेक्नीशियन ने बताया कि हर बार उन्हें इसी तरह की दिक्कत होती है रास्ता और पुल नहीं होने कारण वे मरीजों के घर तक नहीं पहुंच पाते हैं।

Related Articles

Back to top button