छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

आखिरकार मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. रश्मि कुमार ने की सेवाभार ग्रहण…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में बीते कई वर्षों से स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी थी. मनेन्द्रगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा मध्यप्रदेश के कोयलांचल और दूर-दराज के वनांचल क्षेत्र से आये मरीजो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. हालांकि मनेन्द्रगढ़ के विधायक व प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कई स्त्री रोग विशेषज्ञ को मनेन्द्रगढ़ भेजा गया मगर किसी डॉक्टर ने सेवाभार ग्रहण नहीं किया. चूंकि स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल में स्त्री रोग की कमी से लोगों में निराशा थी. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी लगातार प्रयास में थे और अंतः डॉक्टर रश्मि कुमार ने आज सेवाभार ग्रहण कर लिया है। उम्मीद है अब लोगों की निराशा खत्म होगी।

Related Articles

Back to top button