हत्या के आरोप में एसडीएम सहित चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध उत्खनन विवाद में ग्रामीण की मौत से मचा बवाल जेल दाखिल

हत्या के आरोप में एसडीएम सहित चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध उत्खनन विवाद में ग्रामीण की मौत से मचा बवाल जेल दाखिल
बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में अवैध उत्खनन के आरोप को लेकर हुई कथित मारपीट ने बड़ा रूप ले लिया है। इस मामले में कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया सहित तीन लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हंसपुर गांव में अवैध बॉक्साइट खनन की शिकायत मिलने पर कुसमी एसडीएम करुण डहरिया अपने निजी सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद तीन ग्रामीणों पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान स्थिति बिगड़ गई और एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और कुसमी क्षेत्र में दिनभर हंगामा होता रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

पीएम रिपोर्ट के बाद दर्ज हुई एफआईआर
मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस टीम दोपहर तक शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करती रही। दोपहर करीब 3:30 बजे रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिकारियों की बैठक हुई। लगभग डेढ़ घंटे तक बयान और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद एसडीएम करुण डहरिया, विक्की सिंह, मंजीत यादव और सुदीप यादव के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया।

देर शाम पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
देर शाम पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रारंभिक जांच में एसडीएम को मुख्य आरोपी माना गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
एसपी का बयान
एसपी ने कहा कि अवैध बॉक्साइट खनन के आरोप में तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में एसडीएम सहित तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
आखिर कौन है?
कुसमी एसडीएम करुण डहरिया
कोरबा निवासी है घर से मजबूत बताए जाते हैं
2019बेच के अधिकारी है
पहले भी विवादों में रहे एसडीएम
कुसमी एसडीएम करुण डहरिया पहले भी विवादों में रह चुके हैं। वर्ष 2022 में 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेने के मामले गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन पर बोरवेल खनन के मामले में पैसे मांगने का भी आरोप लगा था।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भी उन्हें किया था गिरफ्तार
हालांकि उस मामले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं है।




