छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

स्वास्थ्य विभाग ने किया एक दिन में 40,000 लोगों का बीपी शुगर का जांच…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी । कलेक्टर डी. वेंकट राहुल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे के मार्गदर्शन और जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक के नेतृत्व में जिला मनेद्रागढ चिरमिरी भरतपुर में “विश्व डायबिटीज दिवस” के उपलक्ष्य में स्वस्थ जीवन शैली को प्रमोट करने हेतु जिला के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न स्थान में NCD कैंप लगाया गया, जिसमें 30 साल से ऊपर के लोगों का बीपी एवं शुगर की जांच किया गया। इस महत्वपूर्ण कैंप में अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों का बीपी शुगर का जांच भी किया गया । ज्ञात हो की इस कैंप के लिए जिले में 160 टीम गठित की गई थी जिनके द्वारा जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थलो एवं शहरी क्षेत्र में कैंप आयोजित किया गया, इस कैंप का मुख्य उद्देश्य समुदाय में छुपे हुए बीपी एवं शुगर के मरीजों का चिन्हांकन कर समय पर उपचार उपलब्ध करना है इस कैंप के माध्यम से पूरे जिला में दिनांक 20 नवंबर को 40791 लोगों का बीपी एवं शुगर जांच कराया गया, जिसमें से 3354 लोगो का बीपी एवं 2701 लोगो का शुगर के संदेहास्पद लोगो का चिन्हांकन किया गया।
उक्त कैंप में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं मितानिन दीदियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button