कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डडौरा-कोचलीतातापानीदिल्लीदेशप्रतापपुरबधाईबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईयूनिसेफराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

UGC NET में 97 प्रतिशत अंक लाकर हिमांशी गुप्ता ने बढ़ाया रामानुजगंज का गौरव

रामानुजगंज की बेटी हिमांशी गुप्ता ने UGC NET में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान


रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी श्री सुनील गुप्ता की सुपुत्री सुश्री हिमांशी गुप्ता ने प्रतिष्ठित UGC NET परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे रामानुजगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हिमांशी की इस शानदार सफलता पर स्वामी वि

वेकानंद स्टडी सर्किल रामानुजन द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से हिमांशी को साल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में हिमांशी के माता-पिता श्री सुनील गुप्ता एवं श्रीमती ज्योति गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल की ओर से शैलेश गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, वार्ड पार्षद सिद्धांत यादव, युवा नेता अश्वनी गुप्ता एवं शुभम गुप्ता ने भी समारोह में सहभागिता करते हुए हिमांशी को बधाई दी।
अतिथियों ने हिमांशी को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और उनकी इस उपलब्धि को रामानुजगंज के लिए गर्व का विषय बताया।


इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सह छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री माननीय रामविचार नेताम ने फोन के माध्यम से हिमांशी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगामी दिनों में रामानुजगंज में आयोजित महाविद्यालयीन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किए जाने की बात भी कही।
कार्यक्रम के अंत में परिवारजनों ने स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button