छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

चिरमिरी के स्थायित्व को लेकर मै चिंतित हुं, चिरमिरी एजुकेशन हब बन सके इसके लिए हर संभव कार्य करूंगा-श्याम बिहारी जायसवाल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। चिरमिरी के बड़ा बाजार में नव निर्मित अग्रसेन भवन का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित अग्रवाल समाज को संबोधित कर चिरमिरी के चहुमुखी विकास होने का विश्वास दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे एक बार फिर विधायक बनाया है और विष्णु देव सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा दिया है। अपने विधानसभा के साथ साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे प्रदेश का जिम्मा है और इसलिए मैं पूरी ईमानदारी के साथ 18 – 18 घंटे काम कर रहा हु ताकि क्षेत्र और प्रदेश का विकास हो सके। उन्होंने आगे कहा कि मैं चिरमिरी में पढ़ा हु इसलिए चिरमिरी के हालात को बेहद नजदीक से समझता हूँ। महापौर कंचन जायसवाल के बातों का जवाब देते हुए कहा कि विष्णुदेव की सरकार दलगत राजनीति से हटकर विकास को लेकर चल रही है इसलिए नगर निगम चिरमिरी के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति हुई है। श्री जायसवाल ने अपने उद्बोधन में एक बार फिर 07 माह में स्वीकृत किए कामों को जनता के सामने रखने का काम किया। उन्होंने कहा कि चिरमिरी के स्थायित्व को लेकर मै चिंतित हुं, चिरमिरी एजुकेशन हब बन सके इस पर काम हो चुका है और आगे भी होता रहेगा। श्री जायसवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए लोगों के दिमाग में उपज रहे सुझावों को देने की अपील रखी। इससे पहले मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया इसके बाद अग्रसेन भगवान की प्रतिमा में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष, निगम आयुक्त, तहसीलदार चिरमिरी सहित अग्रवाल समाज की महिला मंडल, अग्रवाल समाज के सदस्य और पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button