छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम में हर उस विषय पर विरोध दर्ज कराने दी गई नाशिहत जिससे आदिवासी समाज का अहित हो…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम अयोजित हुवे. जिसमें जिले भर के आदिवासी समाज के लोग काफी संख्या में शामिल हुवे. इस दौरान विशाल रैली का आयोजन किया गया. लगातार हो रहे बारिश के बावजूद समाज के बच्चे,महिलाएं के साथ सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे. रैली समापन के बाद स्थानीय सांस्कृतिक भवन में विभिन्न गीत, संगीत का कार्यक्रम हुआ. इससे पूर्व समाज के लोगों द्वारा विधुअत पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान समाज से जुड़े लोगों ने आदिवासी समाज को संगठित होने का आग्रह किया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि समाज के लोग भले अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता के रूप में कार्य कर रहे हों मगर जब आदिवासी समाज की बात आती है तो हम सभी को एक होना चाहिए। मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर सिंह ने कहा कि पूरे समाज को एकजुट रहकर हर उस विषय पर विरोध दर्ज कराना चाहिए जिससे समाज का अहित हो, और हर उस बात का सम्मान करना सीखना चाहिये जिसमें हमारे आदिवासी समाज का हित जुड़ा हो।  वहीं स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर डांस किया जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।

Related Articles

Back to top button