छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

लापरवाही के कारण मासूम की हुई मौत…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ के रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए बने खुले पानी टंकी में गिरने से आठ वर्षीय शुभम कुमार नामक मासूम की मौत हो गयी। दरअसल मौहारपारा रेलवे फाटक के पास रेलवे द्वारा एक ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा. निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा वहां पर एक अस्थायी पानी का टंकी का निर्माण कराया गया है. जो को काफी गहरा है जिसमें पानी भरा हुआ था. पास के ही रहने वाला शुभम कुमार खेलते-खेलते पानी के टंकी में गिर गया था. काफी देर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबिन सुरु किया तो देखा कि पानी के टंकी पास बच्चे का चप्पल था. जिसके बाद टंकी खंगालने पर बच्चे मिला. तत्काल बच्चे को अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। परिजनों ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button