कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीधानप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजा

सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन की सघन जांच — अवैध धान परिवहन पर लगाम तीन पिकअप और 1135 बोरी धान जब्त एसडीएम आनंद नेताम के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
194 बोरी धान सहित तीन पिकअप वाहन जब्त, 1135 बोरी अवैध भंडारित धान भी जब्त

बलरामपुर, 30 अक्टूबर 2025। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी 15 नवम्बर से शुरू होनी है। इसके पहले ही प्रशासन ने जिलेभर में सक्रियता बढ़ा दी है ताकि धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।


कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला तीन राज्यों — छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश — की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। इस भौगोलिक स्थिति के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों से धान के अवैध परिवहन की संभावना बनी रहती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कटारा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों पर निगरानी बढ़ाने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


    तीन पिकअप में 194 बोरी अवैध धान जब्त

इन्हीं निर्देशों के तहत विकासखंड रामचन्द्रपुर क्षेत्र में प्रशासनिक अमला लगातार रात्रि गश्त कर रहा है। इसी दौरान राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए तीन पिकअप वाहन जब्त किए हैं।

एसडीएम (राजस्व) रामानुजगंज श्री आनंद नेताम ने बताया कि टीम ने ग्राम चूनापाथर मार्ग से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे तीन पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। वाहनों में कुल 194 बोरी धान लोड पाया गया। जांच के दौरान चालकों के पास किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने तीनों वाहनों को जब्त करते हुए उन्हें पुलिस चौकी डिंडो की अभिरक्षा में सुपुर्द किया।

नेताम ने कहा कि जिले की सीमाओं से अवैध रूप से धान लाने या बाहर ले जाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार वाहन जांच, गश्त और निगरानी कर रही हैं।



ग्राम विजयनगर में 1135 बोरी अवैध धान भंडारण पकड़ा गया

अवैध परिवहन के साथ-साथ प्रशासन ने धान के अवैध भंडारण पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में विकासखंड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम विजयनगर में बड़ी कार्रवाई की गई।

एसडीएम (राजस्व) आनंद राम नेताम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में लगभग 1135 बोरी धान जब्त किया गया। इनमें से समीम अंसारी के घर से 885 बोरी धान और मकबूल अंसारी के घर से 250 बोरी धान बरामद हुआ। दोनों स्थानों पर धान बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित किया गया था।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार आई.सी. यादव सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। जब्त किए गए धान को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

           सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी सतर्कता

प्रशासन ने कहा है कि आगामी धान खरीदी सीजन को सुचारू, पारदर्शी और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सभी अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों, मुख्य सड़कों और ग्राम मार्गों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी शुरू होने से पहले किसी भी प्रकार के अवैध धान परिवहन या भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न किया जाए।उन्होंने कहा, “धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया किसानों के हित में पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी। जो भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध धान परिवहन या भंडारण में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

                  प्रशासन का सख्त संदेश

इस अभियान से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन आगामी धान खरीदी सीजन को लेकर पूरी तरह सतर्क है। राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें हर स्तर पर सक्रिय हैं ताकि किसी भी प्रकार का अवैध व्यापार या भंडारण नेटवर्क पनप न सके आगामी दिनों में प्रशासन ऐसे और भी अभियान चलाने की तैयारी में है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की अवैध आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button