क्राइम

खड़गवां पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी सहित एक क्विंटल दस किलो गांजा जप्त,ओडिसा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर की कार्यवाही

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी जिले के खड़गवां पुलिस को गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर एक क्विंटल दस किलो गांजा जप्त करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि एक सफेद कलर का स्कार्पियो पेन्ड्रा गौरेला मरवाही थाना पसान तरफ से गांजा लोड कर तस्करी करने के लिए खडगवा तरफ आ रहा है. जिसकि सूचना पर थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर मुखबीर के बताये रास्ते पर थाना से कई टीम बनाकर अलग अलग रास्ते मे घेराबंदी करने  स्टाफ रवाना किया गया जो मेन रोड खडगवा बिलासपुर पर हाई स्कूल के सामने से एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी आते दिखा जो सामने से एक टेलर वाहन खड़ा कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया

बाइट-विजय सिंह,थाना प्रभारी खड़गवां

स्कार्पियो के चालक द्वारा गाड़ी मोड़कर हाई स्कूल के बगल से कालेज के तरफ मोड़ कर जंगल की तरफ भागने लगा पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को तब तक वाहन चालक चलती गाड़ी से कूद कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया. जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम पप्पू सिंह उफ बबलू पिता मनबोध निवासी ग्राम भालूमाड़ा दूसरा आरोपी  राजेश साहू दोनो उडीसा के सोनपुर से राहुल से गांजा खरीद कर लोड कर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे रास्ते में पेन्ड्रा तरफ पुलिस की घेराबंद होने के कारण खडगवां तरफ से निकल रहे थे। आरोपियों के पास से एक क्विंटल दस किलो गांजा जप्त कर धारा 20 (B) NDPS ACT में निहित प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी की तलाश की जा रही है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवा विजय सिह, सउनि ओम प्रकाश जायसवाल, प्र. आर. 04 सुखलाल खलखो, प्र. आर. 38 इस्तयाक खान, आर, धमेन्द्र पटेल, रवि शर्मा, विनोद सिंह, मो० आजाद, अनिल यादव, हरिश शर्मा, कन्हैया लाल, इलियाजर तिर्की, जितेन्द्र ठाकुर एवं से, विनय श्याम, अशोक कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button