कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महाविद्यालयमहेंद्रगढ़मुंबईराजनीतिराजपुररामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासूरजपुर

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों सम्मानित हुए बलरामपुर के कृष्णा पहाड़ी कोरवा

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों सम्मानित हुए बलरामपुर के कृष्णा पहाड़ी कोरवा

पीएम जनमन योजना के तहत पहला आवास हितग्राही जिसे मिला प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान
दृष्टिबाधित दंपती की संघर्षगाथा बनी प्रेरणा — प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिला आशियाना

बलरामपुर, 1 नवम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य समारोह उस समय तालियों से गूंज उठा जब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम गोविंदपुर (सरगढ़ी) के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के  कृष्णा पहाड़ी कोरवा को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।

कृष्णा पहाड़ी और उनकी पत्नी दोनों दृष्टिबाधित हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने जीवन से हार नहीं मानी। वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत उन्हें पक्का मकान स्वीकृत हुआ। अथक परिश्रम और संकल्प से उन्होंने स्वयं अपने घर का निर्माण पूरा किया। आज वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उसी घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करते समय कृष्णा पहाड़ी के चेहरे पर गर्व और संतोष की झलक थी। उन्होंने भावुक स्वर में कहा —
“हम दोनों की आंखें नहीं हैं, पर सपने हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उन सपनों को घर का रूप दे दिया। अब हमारे बच्चों के सिर पर छत है और जीवन में आत्मविश्वास लौटा है। प्रधानमंत्री जी से सम्मान पाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

कृष्णा पहाड़ी की यह कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब शासन की योजनाएँ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचती हैं, तो वे न केवल जीवन बदलती हैं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बनती हैं।

Related Articles

Back to top button