छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

शा.क.उ.मा.शाला मनेन्द्रगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, न्यायधीश सरिता दास व न्यायधीश श्रुति दुबे ने छात्राओं को दी कानूनी जानकारी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया . जिसमें न्यायधीश सरिता दास व न्यायधीश श्रुति दुबे शामिल हुई । इस दौरान दोनों न्यायधीशों ने कानून से जुड़ी जानकारी दी . बच्चों को कानूनी साक्षरता के साथ-साथ समाज मे प्रेम और सौहार्द से रहने नाशिहत दी. बच्चों को कानूनी जानकारी के साथ उनके सवालों का जवाब दिया। न्यायधीश सरिता दास ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, नाबालिकों के साथ हो रहे अपराध और उससे बचाव को लेकर जानकारी दी. वहीं न्यायधीश श्रुति दुबे ने संविधान में मौलिक अधिकार, विधिक सहायता अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट, और यातायात संबंधित जानकारी दी शिविर में छात्राओं ने खुलकर अपने सवाल पूछे जिसका न्यायधीशों ने जवाब दिया।

Related Articles

Back to top button