छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

स्कूल जा रहे छात्राओं से मनचले कर रहे थे छेड़छाड़, छात्रा के पिता ने किया विरोध तो युवकों ने की मार-पीट…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्राओं को स्कूल से आते-जाते समय छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचलों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार काफी दिनों से यह मनचले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर के परेशान किया करते थे. एक छात्रा ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी. आज जब छात्राएं स्कूल जा रही तो पिता साथ मे आये. मनचलों ने जब छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की तो छात्रा के पिता ने विरोध किया. पिता के विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा के पिता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद छात्राओं के साथ मनेन्द्रगढ़ कोतवाली में शिकायत की गई. छात्राओं के शिकायत पर पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में ले कर जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button