छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़
सर्व आदिवासी समाज का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किया दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन…

मनेन्द्रगढ़।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सर्व आदिवासी समाज ने अपनी 9 मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में ओबीसी मोर्चा ने भी समर्थन दिया। वहीं धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सर्व आदिवासी समाज ने सीएमएचओ डॉक्टर सुरेश तिवारी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा दस लोगों की नियम विरुद्ध फर्जी नियुक्ति की गई है. साथ ही अस्पताल के लैब की जांच को गलत बताकर प्राइवेट लैब से जांच कराई जाती है. मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में लगे सोनोग्राफी मशीन से सोनोग्राफी न कर अपने निजी अस्पताल में सोनोग्राफी की जाती है. ऐसे कई कारनामे डॉक्टर सुरेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है. इसलिए डॉक्टर सुरेश तिवारी को सीएमएचओ के पद से मुक्त कर सभी नियुक्तियों की जांच की जाए।



