छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

भाजपा कार्यकाल में राजस्व अधिकारी हुए बेलगाम,कमरो…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़ । छत्तीसगढ़ में आये दिन राजस्व अधिकारियों की अजीबोगरीब मामले सुनने को आ रहे हैं. कहीं तहसीलदार और थाना प्रभारी में विवाद तो कहीं रिश्वत के नाम पर शराब व कबाब की मांग और अब मनेन्द्रगढ़ में अतिक्रमण के दौरान दुकानदारों से हुज्जतबाजी की घटना के बाद भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हांथ लिया है. श्री कमरो ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा के सरकार में राजस्व अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। एक ओर प्रदेश व जिले के किसान परेशान हैं. धान खरीदी केंद्र से बिना धान बेचे वापस हो रहे हैं. वहीं राजस्व अधिकारियों के रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं . इन सभी बातों को लेकर जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button