छत्तीसगढ़बलरामपुरराजपुररामचंद्रपुररामानुजगंजवाड्रफनगरशंकरगढ़

माध्यमिक/प्रा.शाला तकिया टोला में शाला प्रवेश उत्सव सह न्योता भोज का हुआ आयोजन

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बलरामपुर जिले में शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोजन का आयोजन माध्यमिक शाला तकिया टोला संकुल केन्द्र कनकपुर में किया गया। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री स्टीफन खालको एवं श्री विनीत गुप्ता , संकुल समन्वयक- अन्जय श्रीवास्तव तथा शाला प्रबंध एव विकास समिति के शिक्षाविद श्री राम प्रवेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के प्रतिमा पर अगरबत्ती जलाकर तथा राज्य गीत गाकर किया गया ।

तत्पश्चात नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। इसके बाद संस्था के प्रधान पाठक

गिरीश नारायण तिवारी सर के द्वारा बच्चों को प्रेरित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना शाला प्रवेश उत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया और शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को बताया गया।

विकासखंड स्त्रोत समन्वयक स्टीफन खालको ने बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करते हुए पालकों को आवश्यक सहयोग करने के लिए अपील किए। विनीत गुप्ता सर द्वारा शिक्षा व्यवस्था के पूरानी एवं नई पद्धति से अवगत कराते हुए शिक्षा के व्यापक उद्देश्यों की पूर्ति में समुदाय के सहभागिता पर बल दिये। उक्त कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निः शुल्क पाट्यपुस्तक एवं गणवेश भी अतिथियों द्वारा वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालक कर रहे शिक्षक  रमन गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए F.L.N.के लक्ष्य बुनियादी साक्षरता एव संख्या ज्ञान से अवगत कराया गया। इसके पश्चात न्योता भोजन सभी लोगों द्वारा किया गया। तत्पश्चात् संस्था के प्रधान पाठक  गिरीश नारायण तिवारी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में  अजय सिंह पंच ,शिक्षिका  पूनम तिवारी ,प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक  रवि भूषण मेहता ,प्रभा सिंह ,राजेश्वर सिंह एवं संकुल के विभिन्न स्कूलों से आए हुए शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावकों की सहभागिता महत्वपूर्ण रही ।

Related Articles

Back to top button