छत्तीसगढ़झारखण्डबलरामपुररायपुर

उद्यानिकी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्ववविद्यालय के अन्तर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुनकुरी, जशपुर (छ.ग.) के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत् महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुनकुरी में चलाए जा रहे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए सक्रिय रूप से भाग लेकर इस जीवनदायी शिविर में रक्तदान कर लोगों को जीवन देने के साथ-साथ मानवता का परिचय भी दिया गया तथा इनके द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस शिविर में भाग लेकर दूसरों को जीवन देने हेतु प्रेरित किया गया।

इस कार्य में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रविन्द्र तिग्गा का सफल मार्गदर्शन रहा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी श्री अभिमन्यु पटेल एवं डॉ. राहुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से दीपक साहू, जीवन लाल, अमित, पलक सोनवानी, आकाश, इन्द्र कुमार एवं अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button