कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

बालक छात्रावास की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, 15 आरोपी गिरफ्तार

बालक छात्रावास की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, 15 आरोपी गिरफ्तार


बलरामपुर जिला के थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा डालने और राजस्व अमले पर हमला करने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण से जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 296, 351(3), 191(1), 221 एवं 132 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
अतिक्रमण हटाने गई थी संयुक्त टीम
मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेश के पालन में दिनांक 09 दिसंबर 2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान तहसीलदार रामचंद्रपुर  अश्वनी चंद्रा, नायब तहसीलदार ईश्वर चंद यादव, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने एकजुट होकर राजस्व एवं पुलिस अमले के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान शासकीय कार्य में गंभीर रूप से व्यवधान उत्पन्न हुआ।


दो घंटे तक घेराव, सड़क जाम
आरोपियों द्वारा लगभग दो घंटे तक राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घेरकर रखा गया। इसके साथ ही मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया गया, लेकिन आरोपियों के उग्र व्यवहार के कारण कार्रवाई प्रभावित हुई।
तहसीलदार की शिकायत पर मामला दर्ज
घटना के संबंध में तहसीलदार रामचंद्रपुर  अश्वनी चंद्रा द्वारा दिनांक 11 दिसंबर 2025 को थाना रामचंद्रपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
घटना के बाद फरार चल रहे थे आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे और विवेचना के दौरान पुलिस को कोई सहयोग नहीं कर रहे थे। रामचंद्रपुर पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से ठोस सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने दबिश देकर दिनांक 09 फरवरी 2026 को सभी 15 फरार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में सबर हुसैन (45), जमरूददीन अंसारी (42), गददा हुसैन (24), फिदा हुसैन (38), शमसेर अंसारी (22), मोनिश रजा (19), इनताज अली (34), मुजाहिद हुसैन (30), अरशद एजाज (34), गुलाम यजदानी (25), शेरू मंसूरी (24), मकसूद आलम (26), मोसब्बर अंसारी (37), आलम अंसारी (55) एवं इंतखाब अंसारी (32) शामिल हैं। सभी आरोपी रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र एवं आसपास के निवासी बताए गए हैं।


न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई, जिसके बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना आगे भी जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button