छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

त्री-स्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण सम्पन्न, महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, चंवारीडाँड़ पंचायत में पुरुषों से अधिक महिला मतदाताओं की संख्या…

मनेन्द्रगढ़ । मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में त्री-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सम्पन्न हुआ . निर्धारित समय अनुसार दोपहर 3 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग किये. अब मतगणना की कार्यवाही शुरू हो गयी है . संभवतः देर रात तक मतगणना सम्पन्न हो जाएगी । मतदान के दौरान जिले के चंवारीडाँड़ में महिला मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला . इस पंचायत में पुरुष मतदाताओं के अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है . यही कारण है कि लंबी-लंबी कतारें देखने को मिले । वहीं पहले चरण में खड़गवां ब्लॉक में विवाद के बाद जिला निर्वाचन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है . अभी तक निर्वाचन कार्य के दौरान शांति पूर्ण माहौल देखा जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button