छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजरायपुर

टी एस सिंह देव के छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह के नेतृत्व में सरगुजा महाराज टी एस सिंह देव के छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने परएनएसयूआई के कार्यकर्ता खुशी इजहार करते हुए नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की वहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा सही निर्णय लिया गया है श्री सिंह ने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमार शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, केसी वेणुगोपाल का आभार माना।

प्रतीक सिंह ने कहा कि टी एस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ निश्चित रूप से सरगुजा संभाग की सभी सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी। इस दौरान निरज गुप्ता,राहुल वर्मन, मिट्ठू सोनी,अबरार अंसारी,अमरनाथ यादव, फ़िरदौस आलम,हर्ष कस्यप,छितिज केसरी,विशाल गुप्ता,विवेक वर्मन,सोनू कश्यप,धीरज गुप्ता,कपिल यादव सहित एन एस यु आई , युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button