बलरामपुर

75 घंटे से बिजली नहीं आने से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत दफ्तर का किया घेराव।

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लाउ समेत 50 से अधिक ग्राम पंचायतों में पिछले 3 दिनों से बिजली नहीं है बिजली नहीं होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं और आज दर्जनों की संख्या में नवविवाहित दूल्हे के साथ युवकों ने बिजली ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए।

युवकों का कहना है कि उनके घर में पानी नहीं है और उन्होंने ना नहाया है और ना ही खाना खाया है।नवविवाहित दूल्हा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रुपेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण युवक धरने पर बैठे हुए हैं और उनकी मांग है कि जब तक लाइट नहीं आएगी वह यही पर बैठे रहेंगे उन्होंने बिजली विभाग से यहां नहाने और खाना देने की मांग की है। पिछले लगभग 75 घंटों से लाइट नहीं होने के कारण किसी भी ग्रामीण के घर ना तो पानी है और ना ही वह खाना बना पा रहे हैं जिससे उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की तरफ से भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने आज से आंदोलन शुरू कर दिया है और उनका कहना है कि जब तक बिजली सुचारू रूप से चालू नहीं होती है वह बिजली ऑफिस के सामने ही धरने पर बैठे रहेंगे। ग्राम पंचायतों में हालात यह है कि लोग अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए सोलर लाइट के नीचे लाइन लगाकर बैठे हुए हैं और दिन भर बैठकर मोबाइल को चार्ज कर रहे हैं जिससे वह अपना संपर्क स्थापित कर सकें। वहीं मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी व्यवस्था सुधारने में लगे हुए हैं लेकिन 33kv की सप्लाई में लगातार फाल्ट आने से यह परेशानी हो रही है।

Related Articles

Back to top button