छत्तीसगढ़बलरामपुर

बारिश नहीं होने से परेशान किसान, खेतों में पड़ी दरारें, फसलों के मुरझाने का दौर शुरू,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क-जिले में बारिश नहीं होने से किसान बेहद परेशान हैं ,पिछले वर्ष भी बारिश कम हुई थी इस वर्ष किसानों को लग रहा था कि जिले में अच्छी बारिश होगी, मानसून भी समय से 15 दिन लेट से जिले में पहुंचा था हालांकि शुरुआती दौर में बारिश अच्छी हुई जिससे 50% किसानों ने धान मक्का दलहन की बुवाई कर दिए हैं, पिछले कई दिनों से जिलेभर में बारिश नहीं होने से खेतों में दरारें पड़ गई हैं और फसल भी मुरझाने लगा है।

मौसम की बेरुखी से किसान तो परेशान हैं ही आमजन भी परेशान है जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है अब तो किसान तथा आमजन इंद्र देवता से अच्छी बारिश कराने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button