छत्तीसगढ़बलरामपुर

आपसी लड़ाई में नौ माह की मासूम की हत्या,,,पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार…

कुसमी। पति पत्नी के लड़ाई में पिता ने अपने ही नौ माह के मासूम की हत्या कर दी।घटना पश्चात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

दिनांक 16.10.2021 को कुसमी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अमरपुर में नौ माह के बच्चे शंकल नगेशिया की मृत्यु हो गई है। सूचना पर एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी एवं थाना प्रभारी कुसमी प्रकाश राठौर हमराह स्टाफ के साथ तत्काल ग्राम अमरपुर पहुंचकर जाँच किया। जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 15.10.2021 के शाम करीबन 4-5 बजे मृतक बच्चे शकल नगेशिया का पिता रमेश नगेशिया सामरी से दशहरा त्यौहार मनाकर अपने घर पहुंचा था,तभी वहां रमेश की पत्नी फूलवती नगेशिया के साथ दोनो का लड़ाई-झगड़ा होने लगा। फूलवंती नगेशिया ने रमेश से कहा कि तुम्हारा संबंध किसी और औरत के साथ है। इसी बात पर आवेश में आकर रमेश नगेशिया ने अपने घर में पड़े सरई के लकड़ी से अपने नौ माह के बेटे शंकल नगेशिया के सिर पर जोरदार वार कर दिया।लकड़ी के वार से शकल नगेशिया के सिर पर गंभीर चोट आई, जिस वजह से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता रमेश नगेशिया पिता धुने उम्र 22 साल निवासी घुईझरिया ग्राम अमरपुर को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया उक्त कार्यवाही में एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन यादव,आरक्षक प्रदीप बड़ा, सागर सिंह का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button