बलरामपुर

आरागाही एयर स्ट्रीप पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय स्वागत

 

उत्तर प्रदेश से चुनाव प्रचार करके वापस लौट रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुछ देर के लिए बलरामपुर में रुके।।मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा और संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय मौजुद थे।

जिले के आरागाही हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ यहां उतरने के बाद सीएम ने कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

सीएम के आगमन पर सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, सरगुजा आईजी अजय यादव,कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी रामकृष्ण साहू,डीएफओ विवेकानंद झा और अन्य अधिकारियों ने सीएम भूपेश बघेल का स्वागत किया वही सीएम के आकस्मिक दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

आरागाही में उतरने के बाद मुख्यमंत्री विश्राम गृह में गए वहां कुछ समय बिताया अधिकारियों से बात की और उसके बाद पुनः राजधानी के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button