छत्तीसगढ़बलरामपुर

कलेक्टर ने एक अविभावक के रूप में अपने दोनों बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिला कर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया…

बलरामपुर I पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आज पोलियो की दवा पिलाई गई। पल्स पोलियो अभियान के तहत् कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने एक अविभावक के रूप में अपने दोनों बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो की दवा बच्चों को पोलियो बीमारी से रक्षा करती है। उन्होंने शून्य से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों के माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें। अभियान के तहत् 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2022 को छूटे हुये बच्चों को पोलियो की दवा घर-घर जाकर पिलाई जाएगी।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री भरत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एस.मिश्रा, डीपीएम. श्री गनपत कुमार नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button