छत्तीसगढ़बलरामपुर

खेल का आनंद उठाएं और खेल भावना से खेलें – राजेन्द्र तिवारी

राजपुर। राजपुर जनपद के ग्राम पंचायतअमडी पारा में किक्रेट मैच का उद्घाटन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें उद्घाटन मैच आरा और बलरामपुर के बीच खेला गया।
     कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने खिलाड़ीयों को खेल भावना के साथ खेलने और खेल का आनंद लेने को कहा और कहा कि खेल खासकर क्रिकेट भी संभावनाओं का खेल है। राजनीतिक जीवन में भी इसी तरह से संभावनाएं राजनीतिज्ञों के लिए भी बनती रहती है। बनती- बिगड़ती व्यवस्था के बीच संतुलन बनाना राजनीतिज्ञों का काम है वही खेल में भी उतार-चढ़ाव लगा रहता है पर इसे बिल्कुल सामान्य ढंग से लेकर खेलना चाहिए जिसका आनंद सब उठा सकें। खिलाड़ियों से क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की और सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमी दर्शकों को बधाई व शुभकामनाएं दी एवं आयोजकों को भी सलाह दी कि इस तरह के आयोजन भविष्य में कराते रहें। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडेय,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा चीटु, ब्लॉक कांग्रेस सचिव इकबाल अहमद,जनपद सदस्य मो इलियास, उपेन्द्र सिंह, निजामुद्दीन, सरपंच दयासागर सिंह, फहीम , ईश्वर राम सरपंच आरा, वाहिद,व ग्रामीण जन व खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button