Uncategorizedक्राइमगरियाबंद

*गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्कर को किया गिरफ्तार*

Bye team khabar 30

गरियाबंद पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 204 नग हीरा जब्त किया है। जब्त हीरे की कीमत 22 लाख रुपये आंकी गयी है। आरोपी ग्राहक की तलाश में बाइक पर घूम रहा था। गरियाबंद एसपी पारुल माथुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हीरा बेचने की फिराक में देवभोग से मैनपुर की ओर जा रहा है। जिस पर मैनपुर पुलिस टीम ने उसे बरदुला गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नीलम दास कश्यप देवभोग थानाक्षेत्र के बुधुपारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से जब्त हीरो को गरियाबंद जिले की खदान का होना बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button